रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों के साथ हुई अमर्यादित घटना की झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) ने निंदा की है। जुटान के संयोजक कंजीव लोचन ने कहा कि महिला और पुरुष शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है और इस घटना से राज्यभर के शिक्षक स्तब्ध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें शोर-शराबे या जबरन घेराबंदी के बजाय प्रमाण के साथ बातचीत से सुलझाई जानी चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाधान हमेशा संवाद से ही निकलता है। संगठन ने राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से परिसरों में अनधिकृत तत्वों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषी उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने की मा...