रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर 50 से अधिक छात्राएं विद्यालय नहीं आ रही हैं। इससे विद्यालय प्रबंधन के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। सोमवार को विधायक सुरेश कुमार बैठा विद्यालय पहुंचे और छात्राओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्राओं ने शिक्षकों की कमी, बुनियादी सुविधाओं के अभाव और दो पूर्णकालिक शिक्षकों अनिमा रानी महतो व उमा कुमारी के व्यवहार पर नाराजगी जताई। छात्राओं ने कहा कि जब तक राजनीति शास्त्र और इतिहास के शिक्षक नहीं आते, वे कक्षा में नहीं जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डन अनिमा और उमा से शिकायत करने पर उन्हें एकाउंटेंट से बात करने को कहा जाता है। छात्राओं ने विधायक से दोनों को हटाने और ...