रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के शिक्षकों का टीचर नीड एसेसमेंट में मॉक टीएनए 27 से 29 अक्तूबर तक होगा। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् ने शिड्यूल जारी कर दिया है। दो पालियों में होने वाली मॉक टीएनए में 27 अक्तूबर को दोनों पालियों में प्राथमिक शिक्षकों (पहली से पांचवीं) का असेसमेंट होगा। 28 अक्तूबर को पहली पाली में प्राथमिक शिक्षकों (पहली से पांचवीं) और माध्यमिक शिक्षक (विज्ञान व रसायनशास्त्र) का असेसमेंट, दूसरी पाली में प्रारंभिक शिक्षक व माध्यमिक शिक्षक (गणित व भौतिकी) का असेसमेंट होगा। 29 अक्तूबर को सभी प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों और माध्यमिक शिक्षक (अर्थशास्त्र, भूगोल, हिन्दी, इतिहास व नागरिक शास्त्र) और दूसरी पाली में सभी प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों और माध्यमिक शिक्षक (अंग्रेजी) का असेसमेंट...