रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से बुधवार को नरकोपी और बेड़ो थाना परिसर में शिकायत समाधान शिविर लगाया गया। नरकोपी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार टुडू और बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद के नेतृत्व में आयोजित शिविर में भूमि विवाद, पैसा गबन, आपसी मनमुटाव, प्रमाण-पत्र सत्यापन समेत पुलिस व प्रशासन से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। नरकोपी थाना में आए 14 मामलों में 10 का मौके पर निपटारा किया गया। वहीं बेड़ो थाना में आए सात मामलों में दो का समाधान किया गया, एक मामले में निरोधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि चार मामलों की जांच शुरू की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राहे ओर सोनाहातू थाना में जन शिकायत शिविर में सुनी गईं लोगों की समस्याएं शिविर में पारिवारिक विवादों और छोटे-मोटे आपसी झगड़ों को समझाइश के ...