रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) का सम्मेलन गुरुवार को डॉ. रामदयाल मुंडा अखड़ा में आयोजित हुआ। सम्मेलन की शुरुआत आर्यभट्ट ऑडिटोरियम से दीक्षांत मंडप तक छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर निकाले गए मार्च से हुई। कार्यक्रम के दौरान 15 सदस्यीय विश्वविद्यालय परिषद और 10 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शाहिद हुसैन को अध्यक्ष, विजय कुमार को सचिव, सोनाली केवट, जुली उरांव, देवन्ती व नीलकंठ को उपाध्यक्ष और सुहानी मेहता, रेशमी मुंडा, सृष्टि भट्टाचार्य व शम्स राजा को सह-सचिव चुना गया। आईसा नेताओं ने कॉलेजों में संगठन विस्तार का संकल्प लिया और मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रसंघ शुल्क के नाम पर ली गई राशि का हिसाब सार्वजनिक करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...