Ranchi News: शास्त्रीय गायन और नृत्य से सजा जेएनकेके का वार्षिकोत्सव
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू कला केंद्र (जेएनकेके), श्यामली का 44वां वार्षिकोत्सव रविवार की शाम मेकॉन कम्युनिटी हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। संगीत, नृत्य और वाद्य प्रस्तुतियों से सजे इस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कलात्मक उत्कृष्टता का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। समारोह के मुख्य अतिथि मेकॉन लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक संजय कुमार वर्मा थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मेकॉन के निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार, निदेशक (तकनीकी) अमित राज, निदेशक (वाणिज्यिक) जयंत कुमार झा और निदेशक (परियोजना) आर खिल्लन उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत शास्त्रीय गायन विभाग की- दुर्गा स्तुति से हुई, जिसने आध्यात्मिक वातावरण बनाया। तबला विभाग की- तबला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.