रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल में नवनिर्मित स्विमिंग पूल (तरणताल) में बुधवार से विद्यार्थियों का तैराकी प्रशिक्षण आरंभ हो गया। शुरुआती चरण में पहली और दूसरी कक्षा के छोटे-छोटे बच्चों ने कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में उत्साहपूर्वक अभ्यास किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ कौशल-आधारित खेलों में निपुण बनाना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...