रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। शहर के कई प्रमुख इलाकों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें कहीं खराब हैं, तो कहीं बिजली कनेक्शन, तार टूटने और स्विच खराब होने के चलते लाइट जलती ही नहीं। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। अंधेरे के चलते सड़क हादसों का खतरा है। महिलाओं से छेड़खानी, छिनतई जैसी वारदातों की आशंका में लोग परेशान हैं। दुर्गा पूजा के दौरान भी श्रद्धालुओं को कई जगह अंधेरे रास्तों से गुजरना पड़ा। बावजूद इसके इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लालपुर पीस रोड, कोकर से बरियातू जाने वाली रिम्स रोड और बिरसा चौक से एचईसी जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों की बदतर स्थिति से लोग आजिज आ चुके हैं। इन रास्तों पर शाम के बाद पैदल चलना तक मुश्किल है। वाहन चालकों...