Ranchi News: शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: कांके, संवाददाता। कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया कुम्हारटोली की 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने अमित महतो को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओरमांझी थाना क्षेत्र के खटंगा गांव का रहनेवाला है। उसके पिता का नाम राम महतो है। पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार किया। युवती की शिकायत पर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती ने आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्षों से अमित महतो के साथ उसका संबंध था। इस दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में शादी करने से मुकर गया। युवती का यह भी आरोप है कि शादी के लिए कहने पर आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.