Ranchi News: शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में सिल्ली थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के तुलिन ओपी क्षेत्र के केरवारी निवासी राकेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। मामले में युवती ने राकेश के अलावा उसके पिता प्रसाद महतो और मामा जोगेश्वर महतो को भी आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार, युवती और राकेश ने प्रारंभिक शिक्षा एक ही स्कूल से प्राप्त की थी। इसके बाद दोनों ने साथ में डिप्लोमा की पढ़ाई की, जहां उनकी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। युवती का आरोप है कि राकेश ने शादी का भरोसा देकर करीब चार वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। बाद में दोनों के बीच विवाद होने पर बातचीत और मुलाकात बंद हो गई।
पुलिस की कार्रवाई इसी दौरान युवती के परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.