रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए लोअर बाजार थाना पुलिस ने शातिर चोर धीरज जालान उर्फ रूपू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हाल ही में चोरी हुई एक बुलेट बाइक, मास्टर की और लॉक तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने गाड़ीखाना स्थित दुलाल भवन में छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से धर दबोचा। दरअसल, बीते 8 अगस्त को चर्च कॉम्प्लेक्स के पास से राजेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति की बुलेट चोरी हुई थी। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य चोरियों के बारे में जानकारी जुटा रही है。

चोरी के 40 से अधिक मामले हैं दर्ज धीरज के खिलाफ रांची और आ...