Ranchi News: शांति और सौहार्द के बीच निकलेगा ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर रविवार को खूंटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त को ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में जुलूस निकाला जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार जुलूस की शुरुआत सुबह नौ बजे होगी और इसे दोपहर एक बजे तक समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। जुलूस में शामिल श्रद्धालु हजरत मोहम्मद साहब के नाम का झंडा लेकर निर्धारित मार्ग से गुजरेंगे। सदस्यों ने कहा कि जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला जाएगा। आयोजन के दौरान सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.