रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: दिवस विशेष - विश्व मच्छर दिवस रांची,संवाददाता। बारिश के साथ राजधानी रांची में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। कहीं कूड़े के ढेर तो कहीं जलजमाव और खुली नालियों में मच्छर पनप रहे हैं। शहर के कई इलाकों में सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। दूसरी ओर, मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। झारखंड में इस साल जनवरी से जून तक 16,728 मलेरिया के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, जून में ही राज्य में 77 डेंगू मरीज मिले, जिनमें अकेले रांची के 27 मामले थे。

कूड़े के ढेर में मच्छरों का बसेरा रanchi नगर निगम के पास मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए कुल 12 फॉगिंग मशीनें हैं। सभी वार्डों में चार-चार हैंड स्प्रे उपलब्ध कराये गये हैं। निगम की ओर से फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान चलाने की जानका...