रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची में चार दिन से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह जलजमाव ने परेशानी बढ़ाई है, तो दूसरी ओर खराब मौसम ने बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था को भी प्रभावित किया है। शनिवार को शहर के कई इलाकों में बिजली संकट के कारण जलापूर्ति बाधित रही। हालांकि, सुबह 10 बजे के बाद पीएचईडी की बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। इसके बावजूद बूटी में विभागीय खराबी के चलते रविवार को भी जलापूर्ति प्रभावित रहने की आशंका है। इससे रुक्का और बूटी जलापूर्ति वाले क्षेत्रों में परेशानी बढ़ सकती है। इधर, बारिश और तेज हवा से राज्य के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के बाद मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने शनिवार को ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी के. श्रीनिवासन ने अन्य अधिकारियों के साथ ऑनल...