रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। खूंटी नगर क्षेत्र में बढ़ती जाम की समस्या के स्थायी समाधान और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर के अंदर अनियंत्रित रूप से ठहरने वाली यात्री बसों को नामकुम, खूंटी स्थित नवनिर्मित बस पड़ाव में ठहराव कराया गया। प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने वाले चार बस संचालकों के विरुद्ध त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की गई। नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में बसों के निर्धारित पड़ाव पर ठहराव की व्यवस्था नियमित रूप से लागू रहेगी। नियमों के पालन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पंचायत केकार्यपालक पदाधिकारी सृष्टि दिप्रिया मिंज ने बस मालिकों, चालकों और यात्रियों से निर्धारित बस पड़ाव का ही उपयोग करने की अपील ...