रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पानी टंकी सब स्टेशन के बरियातू फीडर से सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक चेशायर होम रोड, डॉ केके सिन्हा, मणिपाल महावीर अस्पताल के आसपास बिजली नहीं रहेगी। वहीं, सब स्टेशन कोकर शहरी में भी गुड़िया पेट्रोल पंप से नया टोली और सब स्टेशन चुटिया के कृष्णापुरी, नामकुम बाजार, धुमसा टोली सहित आसपास इलाकों में भी इस अवधि में बिजली बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...