Ranchi News: शहर के पिपराटोली में जलजमाव से हादसे का खतरा
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी शहर के पिपराटोली स्थित पेट्रोल पंप के सामने रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर भारी बारिश के बाद जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। सड़क पर पानी जमा रहने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, जलजमाव के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान सड़क पर जमा पानी के तेज छींटों की चपेट में आने से दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने और गिरने की आशंका बनी रहती है। हालांकि, अब तक यहां किसी बड़ी दुर्घटना की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है। समाजसेवी बालमुकुंद कश्यप एवं सुभाष मिश्रा ने बताया कि इस समस्या की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रशासन को लिखित रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.