रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। राजधानी को रमणीक और व्यवस्थित बनाने के लिए रांची नगर निगम ने गुरुवार को कार्रवाई की। आम लोगों व वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके इसके लिए प्रमुख सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं, भवन निर्माण में नियमों के उल्लंघन पर 12 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने कचहरी चौक से न्यू मार्केट चौक, अलबर्ट एक्का चौक और अरगोड़ा चौक से डिबडीह पुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर रखे गए ठेले, टेबल, बेंच समेत अन्य सामान जब्त किए गए तथा अवैध अस्थायी दुकानों को हटाया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: 10-10 मोनोपोल व होर्डिंग पर नोटिस, 3 दिन में हटाने के निर्देशजांच भी की गई इसके साथ ही नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम और नगर निवेश शाखा की संयु...