रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जामुदाग से जाडेया जाने वाले रास्ते में शत्रुघ्नडीह और एडरमहातू गांव के बीच शनिवार रात अज्ञात चोरों ने 10 पोलों से बिजली के तार काटकर चोरी कर लिए। घटना से खेतों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बिजली विभाग की शिकायत पर सोनाहातू थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि चोरों ने खेतों तक बिजली पहुंचाने वाली लाइन को निशाना बनाया है। खेती के महत्वपूर्ण समय में बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है और वे जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत की मुखिया सरिता देवी, फणीभूषण सिंह मुंडा और झ...