Ranchi News: व्यवसायी जगरनाथ महतो का निधन,शोक
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गोंदलीपोखर निवासी प्रसिद्ध 'जगरनाथ बीड़ी' के संस्थापक और समाजसेवी 78 वर्षीय जगरनाथ महतो का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। वे जाने-माने व्यवसायी और कृषि सेवा केंद्र के प्रोपराइटर पंकज महतो के पिता थे। महज 10 दिनों के भीतर परिवार में यह दूसरी मौत है। इससे पहले उनके छोटे भाई मनीराम महतो का निधन हो गया था। जगरनाथ महतो के निधन पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इसे अपूरणीय क्षति बताया। स्व. महतो का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम को तुरुप स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेदिया समाज के सरदार महावीर बेदिया का निधन, शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.