रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जिला परिषद, खूंटी की ओर से संचालित किसान पाठशाला, कर्रा में आत्मा की ओर से एक्सटेंशन रिफॉर्म्स योजना के तहत मंगलवार को एक दिवसीय कृषक-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय संरक्षित खेती था। इसमें कर्रा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से 50 से अधिक किसान शामिल हुए।

कार्यक्रम में शामिल वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, दियाकेल के वरीय वैज्ञानिक डॉ. दीपक राय सहित उद्यान और मृदा एवं जल प्रबंधन विभाग के वैज्ञानिक मौजूद थे। वैज्ञानिकों ने किसानों को संरक्षित खेती के लाभ, इसके लिए आवश्यक संरचना और कृषि एवं उद्यान विभाग से मिलने वाली सहायता की जानकारी दी। किसानों ने खरीफ फसलों में आई बीमारियों, कीट और खरपतवार प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे। वैज्ञानिकों ने मौके पर किसानों की समस्य...