रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: नामकुम। थाना क्षेत्र के ब्यांगडीह स्थित ब्लिंकिट एवं नेस्ले वेयर हाउस में मेंटेनेंस काम के दौरान छत से गिरकर 22 वर्षीय मजदूर निर्मल अहीर की मौत हो गई। वह तमाड़ के जामडीह, उलीलोहार गांव निवासी गुरु प्रसाद अहीर का पुत्र था। जानकारी के अनुसार निर्मल छत पर काम कर रहा था। उसने सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाया था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल रांची के राज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। हिंदपीढ़ी पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। मृतक की पत्नी सविता कुमारी ने आवेदन दिया है। वेयर हाउस प्रबंधन ने बताया कि निर्मल कंपनी का कर्मचारी नहीं था, बल्कि ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। ठेकेदार के मैनेजर से संपर्क ...