Ranchi News: वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग ट्रायल में 14 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज की ओर से रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और बेस्ट फिजिक (पुरुष व महिला) चयन ट्रायल-2026 का आयोजन नेशनल जिम, रोशपा टावर में किया गया। इसकी शुरुआत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और दृढ़ संकल्प जैसे गुणों को भी मजबूत बनाते हैं। नियमित अभ्यास, कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता हासिल की जा सकती है। कॉलेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ राहुल कुमार ने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता और अनुशासन जरूरी है। चयन ट्रायल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे की प्रतियोगिताओं में अवसर पाने का मंच प्रदान करता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.