रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: रांची,संवाददाता। वेकअप इंडिया संस्था की ओर से मंगलवार को बरियातू चेशायर होम में मुस्कान एडे ऑफ जॉय का आयोजन हुआ। जिसका उद्देश्य निवासियों के बीच खुशियां फैलाना, सार्थक जुड़ाव और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है। कार्यक्रम में योग व वेलनेस सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने शारीरिक स्वास्थ्य और शरीर के दर्द से राहत के लिए सरल स्वास्थ्य संबंधी अभ्यास भी कराए गए। साथ ही संगीत , गायन , कहानी सुनाना और कई प्रकार की मनोरंजक गतिविधियां हुई। स्वयंसेवकों ने होम में रहने वाले सदस्यों के बीच सकारात्मक माहौल बनाया। कार्यक्रम में अभ्रदीप दत्ता, मौसम , तरुण और बीआईटी मेसरा लालपुर के विद्यार्थी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...