रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चांया गांव के साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त 45 वर्षीय अभिषेक नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार और सफेद-क्रीम रंग का सूती गमछा बरामद किया है। हथियार पर खून और मिट्टी के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वृद्ध महिला की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद बुढ़मू थाना में कांड संख्या 62/26 दर्ज कर डीएसपी खलारी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मानवीय स्रोत और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए चांया निवासी अभिषेक नायक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्व...