रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी परिसर में सरकारी अस्पताल और वृद्धाश्रम खोलने, सीवरेज लाइन की सफाई कराने तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत समेत सात मांगों को लेकर एचईसी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने शुक्रवार को सेक्टर तीन स्थित नगर निगम अंचल कार्यालय के सामने धरना दिया। धरना में समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दो बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद अब तक किसी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई है। समिति के अनुसार, इन मांगों को लेकर 31 अगस्त को नगर आयुक्त, मेयर और डिप्टी मेयर को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद 29 सितंबर को तीनों पदाधिकारियों को स्मारपत्र भी दिया गया। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने पर समिति को महाधरना देना पड़ा। महाधरना की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मंगल शर्मा ...