रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।चिरौंदी स्थित वृंदावन कॉलोनी में दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर रविवार को समिति के सदस्यों ने बैठक की। दुर्गापूजा समिति की के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राठौर ने बताया की पंडाल निर्माण की तैयारियां शुरू होगी। उन्होंने बताया की इस वर्ष पूजा में श्रद्धालुओं को पंरपंरा से जुड़ने रहने के लिए वाराणसी के कलाकारों के द्वारा रामलीला, भगवती लीला और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूजा के दौरान प्रतिदिन मां दुर्गा की आराधना की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा। वहीं, महानवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा। बैठक में विक्रांत कुमार, राजेश कुमार सिंह, सौरभ सिंह, डॉ सुशील कुमार सिंह, श्रीपति गिरी, धर्मेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह राठौर, धनेश सिंह, सतीश कुमार स...