Ranchi News: वीरटोली आनंदी काली पूजा समिति की नई कमेटी गठित
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। श्री श्री काली पूजा समिति वीरटोली, आनंदी की नई कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अजीत कुमार साहु, मदन लाल महतो, तुलसी साहु और चांद बाबू मुंडा को संरक्षक बनाया गया। वहीं, दुर्गा चरण साहु को अध्यक्ष, संजय कुमार महतो को उपाध्यक्ष और बनवारी लाल साहु को सचिव चुना गया। विक्की महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूजा के संचालन के लिए महिला विंग की अध्यक्ष शशि मिश्रा को चुना गया। इसके अलावा 11 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया गया। पूजा समिति का संयोजक प्रो. शैलेन्द्र मिश्र को बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.