रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को सदर अस्पताल खूंटी स्थित ब्लड बैंक के तत्वावधान में नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद मोहम्मद खालिद हुसैन की अगुवाई में आयोजित शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक और वार्ड पार्षद मोहम्मद खालिद हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद खालिद हुसैन ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में समय-समय पर जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में विश्व आदिवासी दिवस पर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों एवं कार्यकर्ताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्तदान...