रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को मुरहू प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिन्हा ने सांसद, विधायक, प्रमुख, उपप्रमुख, जिला परिषद सदस्य, 20 सूत्री पूर्व उपाध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्यों एवं सभी मुखियाओं को पत्र जारी कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। पत्र के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपराओं और उनके अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने तथा अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- आदिवासी छात्र एकता 9 को करेगी विशाल जनसभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...