रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। नौ अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को संपूर्ण आदिवासी समाज, पांच परगना क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उलिडीह मौजा स्थित रोलाडीह टोडांग मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, आगंतुकों की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण में संपूर्ण आदिवासी समाज, पांच परगना क्षेत्र के अध्यक्ष पंचानन सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष सिदाम सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष धनेश्वर मुंडा, मुनालाल मुंडा, सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामलाल सिंह मुंडा, महेश सिंह मुंडा, मधुसूदन सिंह मुंडा, दलगोविन्द सिंह मुंडा, डोमन सिंह मुंडा, अजय सिंह मुंडा एवं सागर सिंह मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विश्व आदिवासी दिवस पर प्रखंड स्...