Ranchi News: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर की बैठक
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। नौ अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी रातू में शुरू हो गई है। रविवार को तिलता बगीचा में आयोजन समिति की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शामू टोप्पो ने की। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर उरांव और कार्याध्यक्ष विकास उरांव ने कहा कि इस बार आयोजन पहले से अधिक भव्य और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। छह अगस्त को दोपहर 12 बजे तिलता बगीचा में अगली बैठक होगी। आठ अगस्त को पूरे रातू प्रखंड में कार और बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीं नौ अगस्त को सभी गांवों के लोग अपने-अपने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर तिलता चौक पर जुटेंगे। यहां से मांदर-नगाड़ा और पारंपरिक नृत्य के साथ विशाल शोभायात्रा आदिवासी बाल विकास विद्यालय तक जाएगी, जहां डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.