रांची, नवम्बर 2 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में चल रहे स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट की प्रगति और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (जेएसएफडीए), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन समीक्षा बैठक सोमवार को दोपहर तीन बजे बुलाई है। बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जेएसएफडीए की संयुक्त निदेशक डॉ. विभा पांडेय ने पत्र जारी कर सभी संबंधित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के नोडल पदाधिकारियों/समन्वयकों और आईआईटी बॉम्बे के स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं। ​

संस्थानवार प्रगति और तकनीकी तैयारियों की समीक्षा संस्थानवार प्रगति व तकनीकी तैयारियों की होगी समीक्षा

प्रशिक्षण और संचालन संबंधी चुनौतियों पर...