रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: रांची। विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल में गुरुवार को 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश सह स्कूल प्रशासक एनएन तिवारी, कार्मिक निदेशक केके घोष और डीजीएम हेड एचईसी टाउनशिप विमल कुमार को सम्मानित किया गया। साथ ही प्राथमिक से 12वीं कक्षा के होनहार विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। समन्वयक एसपी सिंह ने बताया कि 1970 में रथयात्रा पर रामकृष्ण सेवा संघ के संन्यासियों ने इस स्कूल की नींव रखी थी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...