रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि में रिसर्च मेथडोलॉजी एंड डेटा एनालिसिस: टूल्स एंड टेक्नीक्स विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की थीम 'गुणवत्तापूर्ण शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता के लिए शोध क्षमताओं को सशक्त बनाना' है। इसका उद्देश्य शिक्षकों की शोध संबंधी दक्षताओं को बढ़ाना तथा शोध रूपरेखा तैयार करने, डेटा संग्रह, सांख्यिकीय विश्लेषण और शोध निष्कर्षों की व्याख्या एवं प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं की समझ को मजबूत करना है। प्रो चांसलर प्रो मधुलिका कौशिक ने कहा कि शोध अकादमिक उत्कृष्टता और संस्थागत विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है। कुलपति ब्रिगेडियर डॉ समर वीर सिंह ने शिक्षकों के लिए शोध कौशल और व्यावहारिक विश्लेषणात्मक क्षमताओं के विकास को आवश्यक बताया। कार्यक्रम का समन्व...