Ranchi News: विवाद होने पर दोस्त ने ही की थी हत्या, शव को नदी में फेंका
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कांके चौड़ी बस्ती के मसना के पास शराब पार्टी में युवक राजन तिर्की की गोली मारकर हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस वारदात को राजन के दोस्त ने ही अंजाम दिया था। दरअसल, राजन व आरोपी संजय गाड़ी के बीच शराब पार्टी के दौरान आठ सितंबर को विवाद हुआ था। इसी दौरान संजय ने राजन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अन्य दोस्तों की मदद से राजन के शव को पास के एक नदी में ले जाकर फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। मामले में कांके पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कांके चौड़ी बस्ती के संजय गाड़ी, आकाश महली और नीतिन उरांव शामिल है। इन आरोपियों के पास से पुलिस पिस्ट, गोली, खोखा के अलावा बाइक बरामद किया है। मामले का खुलासा करते हुए मुख्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.