रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: राहे,प्रतिनिधि। विधायक अमित महतो ओर पूर्व विधायक सीमा महतो ने बुधवार को अपने आवास पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वयं गणना प्रपत्र भरकर उस पर हस्ताक्षर किया। प्रपत्र भरने के प्रक्रिया में (एईआरओ 61- सिल्ली) बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार स्वयं मौजूद रही। गणना प्रपत्र भरने के बाद विधायक ने प्रपत्र एईआरओ 61- सिल्ली को सौंपे। बीडीओ ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया बीएलओ के माध्यम से किया जा रहा है। निर्धारित समय में लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा। यह भी पढ़ें- एसडीओ ने चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड में किया बूथ का निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...