Ranchi News: विद्यालय के संस्थापक की प्रथम पुण्यतिथि मनायी
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: सोनाहातु, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुलमी गांव स्थित आदिवासी उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को जमीनदाता सह संस्थापक स्व. कृष्ण कुमार सिंह मुंडा की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पौधारोपण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन और समाज, विद्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों को याद किया। उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्र में उनकी अहम भूमिका का उल्लेख किया। पांच परगना क्षेत्र के ऐतिहासिक सतीघाट, पारासी सोना खदान, जिंदल और हिंडाल्को के जमीन आंदोलनों में उनके संघर्ष को भी याद किया गया। कार्यक्रम में स्व. कृष्ण कुमार सिंह मुंडा के परिजन आदित्य कुमार सिंह मुंडा और भोलेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.