Ranchi News: विद्यार्थियों ने बस्तियों में बिखरी मुस्कान, बच्चों ने 'एकता के पेड़' में भरे रंग
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) के पीजीडीएम-रूरल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने शनिवार को शहर की दस झुग्गी बस्तियों में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। संस्थान के 2026-28 बैच के विद्यार्थियों ने दूसरे सेमेस्टर के अर्बन फील्ड एक्सपोजर (यूएफई) के तहत इस आयोजन में हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य बच्चों के साथ संवाद, उनकी रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए ड्राइंग, खेलकूद, क्विज, फैंसी ड्रेस, फुटबॉल और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ट्री ऑफ टुगेदरनेस (एकता का पेड़) विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता दिखाई। इसके अलावा केक काटकर बाल दिवस मनाया गया। विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.