रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 'झारखंड स्कूल आइडल: सुर और ताल संग्राम' प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। रांची, हजारीबाग, दुमका, कोडरमा और खूंटी सहित कई जिलों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं ने इसमें भाग लिया। जिला स्तरीय चयन की अंतिम तिथि शुक्रवार तय है, जिसके बाद चयनित छात्र प्रमंडल स्तर पर हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार और सहभागिता बढ़ाने के लिए परियोजना निदेशक शशि रंजन एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग के नेतृत्व में जागरुकता वैन को रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: लिटिल स्टेप्स स्कूल में डांडिया और इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Dumka News: आईसीटी चैंपियनशिप झारखंड एवं...