रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची। स्वर्णरेखा जन विद्युत परियोजना के वरीय प्रबंधक और देवघर निवासी प्रकाश दास से विदेशी महिला के भारत भ्रमण पर आने और आरबीआई मनी लॉउंड्रिंग शुल्क समेत हवाई जहाज टिकट के नाम पर साइबर अपराधियों ने 3.54 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर साइबर अपराध थाना में केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि उनके मोबाइल नंबर व फेसबुक आईडी के जरिए स्वयं को लंदन की निवासी बताकर एक महिला पूर्व में मित्र बनी। उसने मित्रता के क्रम में भारत भ्रमण व रांची शहर घूमने का अनुरोध किया। सूचक द्वारा महिला को समय नहीं दे पाने की जानकारी देने के बाद जाली विमान टिकट व्हाट्सऐप पर भेजा। बताया गया कि पिछले 22 अक्तूबर को मुंबई एयरपोर्ट से सूचक को कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को कस्टम ऑफिसर के रूप में अपना परिचय द...