रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: फोटो है- पंजाब नैशनल बैंक के रांची मंडल के अंतर्गत आने वाली सभी शाखाओं के शाखा प्रमुखों के साथ शनिवार को तिमाही व्यावसायिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। समीक्षा बैठक में प्रधान कार्यालय से वेंकटेशवर्लु इसुराडी महाप्रबंधक के साथ रांची मंडल प्रमुख राकेश कुमार , उपमंडल प्रमुख राकेश कुमार श्रीवास्तव और 89 शाखाओं के शाखा प्रमुख बैठक में उपस्थित थे। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक इसुराडी ने बैंक की सितंबर तिमाही की व्यावसायिक प्रगति और बैंक के समक्ष चुनौतियों को विस्तार से बताया। इसके बाद मंडल प्रमुख ने मंडल और शाखाओं की समीक्षा की। साथ ही अलग-अलग क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शाखाओं को पुरस्कृत भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...