रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।सेवन स्टार्स एकेडमी के एलकेजी के तीन विद्यार्थियों ने लिटिल हैंड्स किंडर ओलंपियाड 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाया। प्रतियोगिता में प्रिंस उरांव ने प्रथम स्थान ,प्रकृत कुजूर सातवें और सूर्यांश उरांव दसवें स्थान पर है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस उरांव को पांच हजार रूपए की नकद राशि, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन 23 अगस्त को गोवा के रवींद्र भवन में किया जाएगा। मौके पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और कर्मचारियों ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामानाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...