रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।सिंघानिया मोटर्स शोरूम में रविवार को अत्याधुनिक न्यू स्कोडा स्लाविया का शुभांरभ हुआ। कंपनी के डायरेक्टर पुलक सिंद्यानिया और कमल सिंघानिया ने ग्राहकों को न्यू स्कोडा के आधुनिक तकनीक, प्रीमियम आराम और शानदार ड्राइविंग अनुभव प्रदान करवाया। अत्याधुनिक न्यू स्कोडा स्लाविया में सेगमेंट फर्स्ट 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन , 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स , रियर सीट मसाज फीचर और 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा उपलब्ध है। जीएम सेल्स कृष्णेंदु ने बताया कि नई स्लाविया अपने आकर्षक डिजाइन, उन्नत फीचर्स और बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव के कारण ग्राहकों के लिए एक विशेष विकल्प साबित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...