रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता। राज्य के विभिन्न जिलों बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक कौशल कला का प्रदर्शन किया। रांची जिला स्कूल में सोमवार को शिक्षा विभाग और एनसीईआरटी की ओर से 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम 'विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत' रखी गई थी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की क्षमता का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन नवंबर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी और निजी विद्यालय की ओर से कुल 60 मॉडल प्रस्तुत किए गए।

बच्चों को व्यावहारिक शिक्षा से जो...