Ranchi News: वाहन से घूम-घूम कर ब्राउन शुगर की करता था सप्लाई, गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के लोअर बाजार थाना की पुलिस टीम ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर और गांजा के साथ पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो अनस कुरैशी डोमटोली का रहने वाला है। आरोपी के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर और 16 ग्राम गांजा के अलावा टाटा सफारी कार व पांच हजार नगदी बरामद किया गया है। पूछताछ में अनस ने खुलासा किया है कि वह कार से ही ब्राउन शुगर व गांजा की सप्लाई करता है। लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को डोमटोली में चार पहिया वाहन से मादक पदार्थ की सप्लाई की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद लोअर बाजार पुलिस की टीम ने मंगलवार को डोमटोली में छापेमारी की। देखा कि पुलिस की टीम इलाके से वाहन को जब्त किया। पता चला कि वाहन अनस नामक युवक का है, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी पकड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.