Ranchi News: वारंटियों के घरों में चिपकाया इश्तेहार
रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना कांड संख्या 01/26 के मनबोध साहू हत्याकांड में फरार तीन आरोपियों के घर शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार तामील कराया गया। थाना पुलिस ने पुलिस पदाधिकारी कंचन कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में डोयेगेर गांव में ढोल-नगाड़े के साथ सुनील लोंगा उर्फ अजय लोंगा, गालू कोनगाड़ी और सोमरा उर्फ भाडू के घर इश्तिहार चस्पा किया। तीनों आरोपी पिछले सात माह से फरार हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.