रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। कुलाधिपति रामजी यादव ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वहीं, कुलपति डॉ. एस. पोद्दार ने विद्यार्थियों को जागरूक रहने और दूसरों को प्रेरित करने का संदेश दिया। मौके पर जेएसऐसीएस के निदेशक रवि प्रकाश व डॉ. देबाशीष चक्रवर्ती मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विज्ञापन - वाईबीएन में नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...