रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो की 18 वर्षीय युवती के लापता मामले में पुलिस की कथित लापरवाही और वरीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करने में चार महीने की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। अदालत ने सवाल उठाया कि जब एक युवती लापता थी, उसके परिजन लगातार पुलिस के चक्कर लगा रहे थे और उसकी तलाश में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल रहा था, तब जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी आखिर क्या कर रहे थे। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस तरह के गंभीर मामले में जवाबदेही तय करने के लिए जांच शुरू करने में इतनी देरी सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े करती है। जनता का पुलिस और सरकार पर भरोसा बनाए रखने के लिए सच्चाई सामने लाना और दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना जरूरी है।

वरिष्ठ अधिकारियों की...