Ranchi News: वरिष्ठ रंगकर्मी नरेश प्रसाद का निधन
रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची। वरिष्ठ अभिनेता और रंगकर्मी नरेश प्रसाद का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। हरमू मुक्ति धाम में उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। लगभग एक माह पूर्व सिर में लगी गंभीर चोट के कारण वे अस्वस्थ थे। नरेश प्रसाद रांची की प्रतिष्ठित रंग संस्था हस्ताक्षर से लंबे समय तक जुड़े रहे और उषा मार्टिन में कार्यरत थे। उनके निधन पर स्थानीय रंगकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रांची रंगमंच ने अपना एक सशक्त स्तंभ खो दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.